झरिया के छठ घाटों का निरीक्षण, विधायक रागिनी सिंह की बेटी साक्षी ने तैयारियों का लिया जायजा…

झरिया के छठ घाटों का निरीक्षण, विधायक रागिनी सिंह की बेटी साक्षी ने तैयारियों का लिया जायजा…

झरिया(JHARIYA): लोक आस्था और शुद्धता का महापर्व छठ पूजा शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। राजधानी झरिया में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विधायक रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।

साक्षी ने राजा तालाब, मां मंगला चंडी तालाब, भालगढ़ा और आसपास के घाटों पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम समय पर किए जा रहे हैं।

साक्षी ने बताया कि विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती, महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, एनडीआरएफ टीम की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और शुद्धता का प्रतीक है और इस पर्व को श्रद्धा के साथ निभाना हर हिंदू परिवार की परंपरा है।

स्थानीय लोगों ने भी साक्षी के निरीक्षण को सराहा और कहा कि इस बार घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। साक्षी ने अंत में कहा कि झरिया के सभी छठ घाट व्रतियों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और श्रद्धालु किसी प्रकार की परेशानी के बिना पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *