छठ पूजा पर कद्दू-भात बनाने की धूम, घर-आंगन में छाई पवित्रता…

छठ पूजा पर कद्दू-भात बनाने की धूम, घर-आंगन में छाई पवित्रता…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिले में छठ महापर्व के मौके पर शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों व मोहल्लों में घर-घर कद्दू-भात बनाने की परंपरा निभाई गई। पूजा से एक दिन पहले कंचन जल से नहाय-खाय करने के बाद श्रद्धालु महिलाओं ने कद्दू की सब्जी, चने की दाल और शुद्ध अरवा चावल का भात पकाया। रसोई में लोहे के तवे पर शुद्ध देशी घी व सेंधा नमक का उपयोग किया गया, ताकि छठ व्रत की पवित्रता बनी रहे।

सुबह से ही घर-आंगन की सफाई कर महिलाएं रसोई में जुट गईं। कई जगहों पर सामूहिक रूप से कद्दू-भात बनाकर परिवार और पड़ोसियों को प्रसाद रूप में बांटा गया। व्रतधारियों ने परंपरा अनुसार यह पहला सादा भोजन ग्रहण कर आगामी 36 घंटे के निर्जला उपवास की तैयारी की। कद्दू-भात की खुशबू और छठ गीतों की धुनों से पूरा माहौल आस्था और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

NEWSANP के लिए जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *