अन दान किजिए तीनों लोक को जीत लिजिए: गणेश बाबा…

अन दान किजिए तीनों लोक को जीत लिजिए: गणेश बाबा…

धनबाद(NIRSA): लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूरे क्षेत्रों में उत्साह का माहौल हैं जगह जगह समाजिक संगठनों द्वारा छठ व्रत में प्रयोग होने वाले पूजा के विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया जा रहा हैं उसी के तत्वाधान में कुमारधुबी बाजार स्थित संकट मोचन सनमुखी हनुमान मंदिर में शनिवार को पुजारी गणेश बाबा के सौजन्य से 11 क्विंटल गेहूं का वितरण छठ व्रतधारियों के बीच वितरण किया गया जानकारी देते हुए गणेश बाबा ने बताया कि महापर्व को लेकर पिछले 15 साल से संकट मोचन सनमुखी हनुमान मंदिर द्वारा गेहूं का वितरण किया जाता हैं। वैसे भी शास्त्रों में कहा गया है कि अन दान किजिए तीनों लोक को जीत लिजिए और आज से छठ पर्व का प्रारंभ हो रहा है जिसे लेकर मंदिर द्वारा प्रसाद रूपी गेहूं का वितरण किया जा रहा है इस मौके पर संजीव भट्ट,टिंकू साव,श्रवण कुमार,शिव,राजकुमार,जितेंद्र केशरी,कार्तिक,मनोज इत्यादि भक्त उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *