आठ लेन बनी मौत का हाईवे — हादसे पर फूटा आक्रोश, असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज…

आठ लेन बनी मौत का हाईवे — हादसे पर फूटा आक्रोश, असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के भूली स्थित आठ लेन सड़क शुक्रवार को हादसों की सड़क बन गई। देर शाम नावाडीह के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक नंदू राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल कर्मियों के कथित व्यवहार से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस का शीशा फोड़ डाला।

स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया। इस दौरान अस्पताल से लेकर आठ लेन तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इधर, आठ लेन पर ही एक और हादसा हुआ, जब खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक और स्कॉर्पियो उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *