युद्ध स्तर पर किया जा रहा है छठ घाटों और तालाबों की साफ-सफाई…

युद्ध स्तर पर किया जा रहा है छठ घाटों और तालाबों की साफ-सफाई…

सिंदरी(SINDRI):चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर सिंदरी के विभिन्न छठ घाटों, एवं तालाबों की साफ-सफाई किया जा रहा है। शहरपुरा शिव मंदिर छठ तालाब,ए सी सी छठ तालाब,बी आई टी छठ तालाब के साफ सफाई मे लोग लगे हैं ।रांगमाटी आई एम टाइप छठ तालाब की सफाई सिंदरी हर्ल एवं सिंदरी नगर निगम द्वारा वार्ड 55 के पार्षद साहेब राम हेंब्रम के देखरेख में किया गया। रोहड़ाबांध दुबे कॉलोनी स्थित प्रियदर्शिनी पार्क सात तालाब छठ घाट की सफाई जनता मजदूर संघ के सिंदरी सचिव वेद प्रकाश ओझा के द्वारा कराया गया। जमसं सिंदरी शाखा सचिव वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि हर वर्ष इस छठ घाट की सफाई की जा रही है। सुंदर आकर्षक तरीके से छठ घाट बनाया जाता है, लाईटिंग से सजाया जाता है, ताकि घाट पर आनेवाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा छठ पर्व स्वच्छता एवं श्रद्धा के साथ जिस तरह से मनाया जाता है। मौके पर अरुण रंजन उर्फ पप्पू सिंह, रोहित सिंह, दीपक गिरि, संतोष सिंह, अंशु सिंह, शेखर सिन्हा, शशि राम, मदन प्रसाद, राणा प्रताप सिंह, मोहित यादव, सोनू ठाकुर, संतोष ठाकुर, उमेश ठाकुर आदि जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। शनिवार को नहा खाये से छठवर्ती छठ पर्व प्रारंभ करेंगे। बाज़ार भी छठ पूजा की सामग्री से सजने लगा है लोग छठ पूजा के सामाग्री की खरिदारी में लग गए हैं।छठ घाटों और तालाबों की साफ-सफाई जिस तरह युद्ध स्तर पर किया जा रहा है वैसे सड़कों में बने गड्ढों की भराई और दुर्घटना ग्रस्त सड़कों को भी सुधारने की आवश्यकता है ताकि छठवत्तियो को खाली पैर और दंडवत करते हुए छठ घाटों तक जाने में असुविधा ना हो साथ साथ सड़कों के स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था अति आवश्यक है ताकि छठवत्तियो को असुविधा न हो।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *