ई-रिक्शा टोटो संघ ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण की मांग…

ई-रिक्शा टोटो संघ ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, क्यूआर कोड आधारित पंजीकरण की मांग…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड ई-रिक्शा टोटो संघ का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी प्रभात कुमार से मिला और ई-रिक्शा चालकों के लिए आधार और क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली लागू करने की मांग की। संघ ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा।

संघ ने बताया कि धनबाद शहर में प्रतिदिन 4,000 से अधिक ई-रिक्शा संचालित होते हैं, लेकिन कई चालकों की कोई रिकॉर्ड या पहचान उपलब्ध नहीं है। इससे प्रशासनिक निगरानी, अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन पर असर पड़ता है।

समाधान के लिए संघ ने सुझाव दिया कि क्यूआर कोड युक्त डिजिटल ड्राइवर पंजीकरण प्रणाली लागू की जाए। इसके तहत प्रत्येक चालक की पहचान, लाइसेंस विवरण, आधार संख्या, ब्लड ग्रुप और अन्य जरूरी जानकारी एक सुरक्षित डेटाबेस में दर्ज होगी। इससे असली और फर्जी चालकों की पहचान आसान होगी और आपात स्थिति में चालक की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

एसएसपी प्रभात कुमार ने इस पहल की सराहना की और इसे लागू करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे:
बैभव सिन्हा (संरक्षक), अनिल यादव (प्रदेश अध्यक्ष), शैलेश कुमार (महासचिव), मुन्ना कुशवाहा (संस्थापक), पवन साव (मंडल अध्यक्ष, धनसार), उमाशंकर पांडेय (मंडल अध्यक्ष, डिगवाडीह)।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *