CSIR-सिंफर में समय सीमा अनुपालन का महत्व” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

CSIR-सिंफर में समय सीमा अनुपालन का महत्व” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): दिनांक 24.10.2025 को सीएसआईआर – सिंफर, बरवा रोड, परिसर धनबाद के सभागार में “वार्षिक कार्य प्रतिवेदन एवं समय सीमा अनुपालन का महत्व” के विषय पर सिद्धार्थ दे, सतर्कता अधिकारी सह प्रशासन नियंत्रक की देख-रेख में अगले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षक के रूप में मुनमुन गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी, सीएसआईआर- सीजीसीआरआई, कोलकाता से आयी थी। उन्होनें प्रशिक्षण में वैज्ञानिक के वार्षिक प्रतिवेदन पीएमएस एवं तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों के वार्षिक प्रतिवेदन ओ-अपार से जुड़े बिन्दुओं पर प्रकाश डाला, मूल्यांकन एवं समीक्षा अधिकारी की भूमिका, इससे जुड़ी सामान्य संशय के समाधान तथा इसको तय समय सीमा पर भरने की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे उनके पदोन्नति पर इसका कोई दुष्प्रभाव न पड़े।

साथ ही इसको हर साल भलीभाँति भरकर समय पर जमा करने को लेकर वैज्ञानिकों एवं कार्मिकों के लिए महत्व बताया। इस अन्तः संवाद कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों एवं तकनीकी कार्मिकों के द्वारा पूछे गए सामान्य प्रश्नों के उत्तर प्रशिक्षक महोदया द्वारा दिया गया। तथा इस कार्यक्रम में कुमार राहुल, उपसचिव, सीएसआईआर-परिषद मुख्यालय, नई दिल्ली की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। डॉ. संजय कुमार रॉय, मुख्य वैज्ञानिक एवं अन्य अनुभाग अधिकारी सहित कई अन्य उपस्थित थे। संस्थान के नए कार्मिकों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से इस विषय पर जानकारी स्पष्ट हुई। सीएसआईआर-सिंफर के क्षेत्रीय इकाईयों के वैज्ञानिक एवं अन्य कर्मचारीगण भी ऑनलाइन माध्यम से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जुड़ कर लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संचालन विनोद प्रकाश, सहायक अनुभाग अधिकारी (सा.) द्वारा किया गया.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *