
धनबाद(DHANBAD): धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में पीड़ित परिजन ने बताया कि मैं सुरज कुमार सोनी उम्र 19 वर्ष, पिता-भोला सोनी, पता-गाँधी नगर, सब्जी बागान, मनईटाँड़, धनबाद, पोस्ट-धनबाद, थाना-धनसार, जिला-धनबाद का निवासी हूँ।
महाशय, मेरा भाई जिसका नाम समीर कुमार सोनी है जिसका उम्र 16 वर्ष है। मेरा भाई को इसके मित्र के द्वारा जिसका मोबाईल नं0-9334229137 जिसका नाम ऋषभ कुमार सिंह है। जिसके माँ का नाम प्रतीमा सिंह है। जिसका पता-असर्फी होस्पीटल के पीछे, बारामुड़ी धनबाद, थाना-धनबाद, जिला-धनबाद है। मेरे भाई को गुमराह करके एक ऑनलाईन गेमिंग के नाम पर ठगी करते चला गया। मेरा भाई को ऐसा लत लग गया था की वो घर का जेवर चोरी कर दुकानों में बैच कर पैसा चोरी कर गेमिंग खेलने लग गया था। जब इसकी चोरी पकड़ी गई तो काफी डांट-फटकार मिलने के बाद इसको पैसा देना बंद कर दिए और मोबाइल जब छीन लिया गया। बहुत प्यार से समझाने के बाद ये सारा बात बताया की जिला धनबाद में हजारों बच्चे जिनका उम्र 18 से नीचे है सब एक ऑनलाइन गेमिंग का ठगी का शिकार हो रहा है और अपना कैरियर बर्बाद कर रहा है।
हमलोग ऋषभ कुमार सिंह एवं उसकी माँ प्रतिमा सिंह के घर भी गए तो हमलोग को उल्टा थाना पुलिस का पैरवी दिखा कर धमका कर भगा दिया गया। उधर से कई अलग अलग नबर से फोन कर धमकी भी दिलवाया जा रहा है की तुम्हारा भाई भी पढ़ता है कोचिंग में और मेरा भी लोग उसी कोचिंग (ऋषभ सिंह का मित्र) भी पढ़ता है और तुमको भी रास्ता में चलना है और हमे भी बाकी तुम देख लो। सर मेरे भाई के साथ साथ हजार ऐसे छोटे भाई इस साइबर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर बर्बाद हो रहे है।
महाशय, पैसें की भुगतान मेरे भाई समीर कुमार सोनी के द्वारा 3,50,000/- (तीन लाख पचास हजार रूपये) ऋषभ कुमार सिंह फोन पे नं0-9334229137 और एवं ऋषभ सिंह की माँ प्रतिमा सिंह के फोन पे नं0-7250795113 में किया गया है। जिसकी (फोन पे की स्क्रीन शॉट कॉपी इस आवेदन के साथ संलग्न है)। इसका मुख्य संचालक मदन जिसका नं0-6299960181 है। ये तीनों के मिली भगत से मेरे भाई समीर कुमार सोनी का पैसा ठगी किया है।
अतः आपसे निवेदन है की मेरा ठगी का रकम 3,50,000/- रूपये किसी तरह वापस करने की सहायत करें और ऋषभ कुमार सिंह, ऋषभकुमार सिंह की माँ तथा सारा खेल का संचालक मदन पर उचित करवाई करें ताकि हजारों बच्चे की जिंदगी बच सकें।आवेदक,सुरज कुमार (सोनी)पिता-भोला सोनी, पता-गाँधी नगर, सब्जी बागान, मनईटाँड़, धनबाद, पोस्ट-धनबाद, थाना-धनसार, जिला-धनबाद मो० नं0-8235449648
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट..

