चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्रों साफ सफाई नहीं होने के कारण शहरवाशियो में आक्रोश,सड़क से लेकर वार्डो में कचड़े का अंबार…

चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्रों साफ सफाई नहीं होने के कारण शहरवाशियो में आक्रोश,सड़क से लेकर वार्डो में कचड़े का अंबार…

धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्रों की सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ छठ व्रतियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, बता दें कि महापर्व छठ पर भी चिरकुंडा नगर परिषद के अमूमन सभी 21 वार्डो की सफाई नहीं हुई है,क्षेत्रों,सड़कों में चारों तरफ गंदगी फैली है, इधर स्थानीय लोगों एव निवर्तमान पार्षद सुशील कुमार चंद्रवंशी का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से अब तक क्षेत्र की सफाई को लेकर समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।उनका वादा बिल्कुल फेल हैं सिर्फ कागजों में ही साफ सफाई हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही हैं।

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी का कहना हैं कि महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है और इस पर्व में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।नगर परिषद के क्षेत्रों में भी छठ पर्व को लेकर अभियान चला कर चिरकुंडा नदी घाट, सुंदर नगर घाट, हाउसिंग कॉलोनी तलाब,बुढ़िया खाद तालाबों की साफ सफाई की जा रही है जिसे लेकर नगर परिषद में बैठके कर के सभी को दिशा निर्देश दिया जा चुका है क्षेत्र में लाईट,पानी,बिजली,साफ सफाई कचड़े की उठाव निरंतर जारी है हर वार्डो में गाड़ी भेजकर युद्धस्तर पर साफ सफाई की जा रही है ।

नगर परिषद की दावा कितना हकीकत हैं यह तस्वीरें ही वय कर रही हैं,इसी रास्ते से ही होकर छठ व्रती घाटों तक पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्द्ध देगी।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *