जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त…

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त…

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में फकीरडीह गोविंदपुर से आए मुस्लिम शाह ने उपायुक्त महोदय से विवादित जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाने की शिकायत की। पुटकी के पटिया बस्ती से आए साधू शरण महतो ने टाटा कंपनी के ब्लास्टिंग के कारण घर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत उपायुक्त से की। कालीपुर से आए सुनील कुमार महतो ने विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता की जांच हेतु उपायुक्त से मांग की। जनता दरबार में आए सोनाली सिंह ने रैयती भूमि का दाखिल खारिज तथा पंजी 2 बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया। वहीं बेलगड़िया न्यू कॉलोनी से आए मो. नासिर अंसारी ने जेआरडीए द्वारा विस्थापित को मिलने वाली राशि के भुगतान हेतु आवेदन सौंपा।

इसके अलावा जमीन विवाद, मकान आवंटन, तालाब सफाई, आपसी विवाद में मारपीट, होमगार्ड बहाली, बीपीएल कोटा से नामांकन, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिना मुआवजा जबरन जमीन कब्जा, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, शिक्षा विभाग की जमीन की बाउंड्रीवाल समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *