सिंदरी में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजा अर्चना काफी धूम धाम से मनाया गया…

सिंदरी में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजा अर्चना काफी धूम धाम से मनाया गया…

धनबाद(SINDRI):सिंदरी में भी भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना काफी धूम धाम से मनाया गया।चित्रगुप्त मंदिर सिंदरी में कायस्थ समाज के चित्रांशों ने प्रतिवर्ष की भांति अपने आराध्य एवं स्वर्ग के न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा पंडित जय नारायण पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बड़े हर्षौल्लास तथा धूमधाम से संपन्न किया गया। पूजा के यजमान चिटाही निवासी श्री रंजीत कुमार श्रीवास्तव जी थे।
ज्ञातव्य रहे चित्रगुप्त महापरिवार समिति के चित्रांशों ने अरुण कुमार के नेतृत्व में डोमगड में भी सामूहिक पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर सरोज कुमार सिन्हा ,कुंदन वर्मा, मुनमुन श्रीवास्तव, अभिषेक गुंजन, अजीत कुमार, विजय सिन्हा ,संजीव, डी. एन. श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव , संजय श्रीवास्तव, हरेंद्र प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा।

संगत पंगत के संयोजक अमितेश सहाय एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव,नीरज श्रीवास्तव एवं अमित सिन्हा प्रसाद ग्रहण करने हेतु सिंदरी चित्रगुप्त मंदिर में उपस्थित हुए। सिंदरी चित्रगुप्त मंदिर समिति उनके प्रति आभार प्रकट किया। पूजा के अंत में यहां प्रसाद भी लोगों ने ग्रहण किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *