धनबाद होकर चलेगी चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल,रेलवे ने जारी की सूचना, टिकटों की बुकिंग जारी…

धनबाद होकर चलेगी चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल,रेलवे ने जारी की सूचना, टिकटों की बुकिंग जारी…

धनबाद(DHANBAD):छठ पूजा में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए धनबाद स्टेशन होकर चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल चलायी जायेगी. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. सीटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. 25 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 07093 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल चलेगी और 27 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 07094 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल चलेगी. इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एक कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच एवं साधारण श्रेणी के 15 कोच होंगे. 07093 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल चर्लपल्ली से 10 बजे रवाना होगी. दूसरे दिन बोकारो 3.55 बजे, धनबाद 6.50 बजे और बरौनी तीसरे दिन सुबह पांच बजे पहुुंचेगी. 07094 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल बरौनी से 9.30 बजे प्रस्थान करेगी. धनबाद स्टेशन शात 4.15 बजे पहुंचेगी. बोकारो 6.15 बजे और चर्लपल्ली दूसरे दिन शाम 7.30 बजे पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन का ठहराव दिनकर ग्राम सिमड़िया, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, प्रधानखांटा, धनबाद, राजाबेड़ा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला, मुरी, रांची, नूआगांव, राउलकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिय, चंदा फॉर्ट, बलहरसा, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेद्दापल्ली, जनगांव में रुकेगी.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *