लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण…

लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण…

धनबाद(DHANBAD):लोकआस्था, परंपरा और संस्कृति के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज मनईटांड़ मंडल क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए छठ व्रतियों के बीच साड़ियों का वितरण किया।
विधायक सिन्हा के द्वारा गाँधीनगर शब्जी बगान, हनुमान मन्दिर के पास, रिफ्यूजी कॉलोनी शंभु धर्मशाला के पास एवम पथराकुल्ही सहित अनेक स्थानों पे साड़ियों का वितरण किया.
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि छठ पूजा सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, और आत्मसंयम का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल, सूर्य और परिवार के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। इसी भावना के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के मनईटांड़ सहित कई स्थानों पर जाकर छठ व्रतियों को साड़ी प्रदान की, ताकि उनके उत्सव में थोड़ी और खुशियां जुड़ सकें।

उन्होंने आगे कहा —
“छठी मइया से यही कामना करता हूँ कि हर घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे। यह पर्व सामाजिक एकता और लोक परंपरा की मजबूती का प्रतीक है। धनबाद की जनता की सेवा और सुख-समृद्धि मेरी प्राथमिकता है।”
विधायक सिन्हा ने पूजा स्थलों का निरीक्षण भी किया और स्थानीय प्रशासन को साफ-सफाई, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व्रतियां, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय आमलोग और श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधायक राज सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के हर वर्ग के साथ खड़े होकर छठ के इस पावन अवसर को और भी खास बना रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित संजय कुशवाहा, दिलीप सिंह,मौषम सिंह ने कहा कि, विधायक सिन्हा के जनसंपर्क और लोक आस्था के प्रति समर्पण ने उन्हें आम जनता के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया है। बिहार चुनाव मे प्रभारी के रूप मे लगे होने के बावजूद समय निकालकर अपने निश्चित कार्य को हम सभी के बीच उपस्थित हो कर रहे है, इससे कार्यकर्ताओं मे उत्साह एवम उमंग का संचार होता है.
अंत में विधायक ने सभी धनबादवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

इस अवसर पे मनईटांड भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा,दिलीप सिंह, मौसम सिंह, सपन कश्यप, सतीश रजक, सन्नी रवानी, गुडू सिन्हा, भीम राय, सोना रजक, शंकर चौहान, काशी दास, भागीरथ दास, विकास गुप्ता, दिलीप साव,बिरजू चौहान, गणेश साव,सुनील चंद्रवंशी, अंशु भगत सहित सैंकड़ो महिलाएं एवम आम लोग उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *