स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ के बाद करेंगे आंदोलन…

स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ के बाद करेंगे आंदोलन…

धनबाद(DHANBAD): राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की छठ के बाद मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कारण साफ है। राज्यभर के होमगार्ड जवानों मंत्री से नाराज हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
यह प्रदर्शन छठ पूजा के बाद संभावित है। इसको लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी घोषणा कर दी है, हालांकि प्रदर्शन के तिथियों पर मंथन चल रहा है।
विरोध का कारण राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों को तैनात करने की मांग है। आरोप है कि मंत्री के स्तर से निजी सुरक्षा गार्डों को यह काम सौंपा गया है।
एसोसिएशन के महामंत्री राजीव तिवारी ने कहा कि होमगार्ड जवानों के साथ स्वास्थ्य मंत्री नाइंसाफी कर रहे हैं। झारखंड में काफी संख्या में प्रशिक्षित होमगार्ड जवान उपलब्ध हैं। इसके बाद भी रिम्स रांची समेत अन्य बड़े अस्पतालों में निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड को तैनात करने का कोई आचित्य नहीं बनता।
उन्होंने बताया कि जब 2021 में आंदोलन हुआ था, उस वक्त धरना स्थल पर डॉ. इरफान अंसारी आए थे और वार्ता के दौरान जवानों को आश्वस्त किया था कि सभी होमगार्ड को ड्यूटी मिलेगी।
जब यह स्वास्थ्य मंत्री बने तब से होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाने का काम कर रहे हैं। रिम्स में पहले भी निजी सुरक्षा कर्मी ड्यूटी करते थे। कार्य में लापरवाही के कारण ही उन्हें हटाकर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में लगाया गया था।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *