धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर थाना अंतर्गत खड़काबाद में दीपावली के शुभ अवसर पर मां काली की पूजा अर्चना के साथ मेला का भी आयोजन होता है..यहां कफी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है ।
बताया जाता है कि खड़काबाद में काली पूजा के मेला में पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान के द्वारा बंदूक ले जाने को लेकर विवाद हुई, देखते ही देखते विवाद बहस में तब्दील हुई और इसी बीच फायरिंग की घटना हुई।
स्थानीय लोगों एवं पूजा कमिटी के सदस्यों का आरोप है कि अब्दुल मन्नान उनके साथ आए उनका बेटा ओर साला के द्वारा आम्स लेकर घूम रहे थे जिसका स्थानीयो और पूजा कमिटी के सदस्यों ने विरोध किया उसी बीच हुई झड़प देखते ही देखते पूर्व जिप सदस्य अब्दुल मन्नान के साला मुशर्रफ आलम उर्फ शेरू ने साथ में रखे बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी।
फायरिंग की घटना होते ही पूजा पंडाल के समीप अफरातफरी मच गई । स्थानियों लोगों का कहना है लगातार तीन फायरिंग किया गया जिससे दो घायल ओर एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
स्थानीयों ने आननफानन में घायल जख्मी युवकों को धनबाद SNMMCH बेहतर इलाज के भेज दिया गया।जिसके के बाद गोविंदपुर थाना को सूचित किया गया।सूचना मिलते गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया और बन्दूक की भी जब्ती हो गई..
घटना के संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 के डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है ।पूरे मामले की जांच हो रही है अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया गया है ।साथ ही आर्म्स कि भी जब्ती हो चुकी है।फिलहाल जॉच कर रहे हैं।
मिली बंदूक लाइसेंसी है या नहीं जाँच किया जा रहा है।जो युवक घायल हुए हैं वो लोगों को गोली लगी है या भीड़ के शिकार हुए हैं अनुसंधान जारी है।बाकी पुलिस अपनी कार्य कर रही है जो दोषी होंगे उनपर करवाई होगी और वो सजा के पात्र होंगे उन पर कानूनों करवाई होगी।फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जॉच कर रही है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

