झामुमो नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनावः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गठबंधन धर्म तोड़ने का लगाया कांग्रेस-राजद पर आरोप…

झामुमो नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनावः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गठबंधन धर्म तोड़ने का लगाया कांग्रेस-राजद पर आरोप…

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। पार्टी किसी भी सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही महागठबंधन के किसी दल के पक्ष में प्रचार करने जाएगी।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कांग्रेस और राजद पर गठबंधन धर्मका पालन न करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर झामुमो को लगातार उलझाए रखा गया और अंतिम समय तक स्पष्ट प्रस्ताव नहीं दिया गया। इससे आहत होकर पार्टी ने चुनावी मैदान से अलग होने का निर्णय लिया है।

झामुमो के साथ राजनीतिक छल किया गया: मंत्री
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड में झामुमो ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए राजद और कांग्रेस को सम्मान दिया, कई सीटें छोड़ीं, यहां तक कि झारखंड सरकार में मंत्री पद भी दिया गया। इसके बावजूद बिहार में झामुमो के साथ राजनीतिक छल किया गया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *