धनबाद(DHANBAD): दिवाली के अवसर पर किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ धनबाद के पार्क मार्केट क्षेत्र के सभी व्यापारियों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा दिवाली का बख्शीश भी लिया।
किन्नर समाज का पारंपरिक कार्य नाच-गाकर लोगों को आशीर्वाद देना और बख्शीश लेना है ऐसा माना जाता है कि किन्नरों की दिल से दी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती त्यौहार, शादी-ब्याह और घर में नन्हे मेहमान के आगमन पर किन्नर अपने गीत-संगीत से खुशियाँ बाँटते हैं दीपावली पर्व को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए किन्नर समाज के सदस्य हीरापुर पार्क मार्केट पहुंचे एवं गीतों पर झूमते नजर आए ।
उन्होंने दुकानदार खरीददार एवं राहगीरों को आशीर्वाद दिया और बख्शीश मांगी।
धनबाद झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड कि सदस्य सुनैना सिंह राजपूत ने कहा उनके टीम ने पार्क मार्केट, हीरापुर, तेलीपाड़ा मोड़ माधव अपार्टमेंट आदि जगहों पर नाच गाकर दीपावली एवं छठ के शुभ अवसर पर धनबाद कोयलांचल वासियों को धन,वैभव, सुख समृद्धि कि मंगल कामना के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। रामचंद्र महाराज के अयोध्या वापस आने कि खुशी में मनाया जाता है। दीप जीवन में प्यार वाली जगह है एक दूसरे को जात पात छोड़ कर अपनापन दिखाएं। आतिशबाजी से दूर रहें , आतिशबाजी में कुछ नहीं रखा है।इससे प्रदूषण फैलता है।
अंततः उन्होंने कहा दिवाली कि इस त्यौहार में सबके जीवन में खुशियां लाए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

