धनबाद(NIRSA):अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को निरसा के काली मंदिर के प्रांगण में निरसा के पूर्व विधायक के एस चटर्जी पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकताओं एव mpl के विस्थापित लोगों ने स्वागत किया।श्री चटर्जी ने एक सभा को संबोधित किया जिसकी अध्यक्षता निरसा प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु दास ने किया सभा को संबोधित करते हुऐ श्री चटर्जी ने कहा कि आज निरसा निराश हैं औद्योगिक नगरी कहे जाने वाला निरासा आज बिल्कुल खामोश है क्षेत्र के लोग पलायन कर रहे हैं मैथन डैम और टाटा पावर लिमिटेड में जिसने अपना जमीन खोया आज वह दर दर भटक रहे हैं।आज के समय में जो भी नेता हैं वो विस्थापितों की हक की लड़ाई के लिए राजनीतिक कर अपनी रोटी सेकते हैं परंतु आज तक उनको हक अधिकार नहीं मिला।हमारे अथक प्रयासों के कारण मैथन टाटा पावर की नींव रखी गई थी तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने स्वीकृति दी थी आज निरसा के मदनडीह में मैथन टाटा पावर लिमिटेड स्थापित हुआ है लेकिन दुर्भाग्य की बात हैं कि यहा के विस्थापित ठोकर खाने को मजबूर हैं, उन विस्थापितों की आग्रह पर मैं लड़ाई लड़ने जा रहा हूँ और मुझे पूरा विश्वास हैं उनके अधिकार दिलाने में सफल रहूंगा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी विस्थापितों का दर्द को बताऊंगा अगर जरूरत पड़ी तो सड़क और रेल मार्ग को भी रोकेंगे जब तक विस्थापितों का अधिकार नहीं मिलेगा हम आंदोलन जारी रखेंगे।
NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

