सिंदरी और बलियापुर में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान….

सिंदरी और बलियापुर में धनतेरस पर हुई जमकर धन वर्षा, लगभग करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान….

धनबाद(SINDRI): सिंदरी और बलियापुर में धनतेरस के पर्व पर बाजार में भारी उत्साह देखने को मिला। सुख ,समृद्धि का प्रतीक धनतेरस में शनिवार, और रविवार को इलेक्ट्रॉनिक्स, बाइक और बर्तन की दुकानों में भारी खरीदारी हुई। एक तरफ जहां जीएसटी की घटी दरों के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर उछाल देखने को मिला तो वहीं तेज रफ्तार से दौड़ते चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियांऔर सोने के आभूषणों के उच्चतम मूल्यों के कारण पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट देखने को मिली। जहां पिछले वर्ष 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का मूल्य 81400 रुपए थी। इस वर्ष 1,34,800 हो गई है। वहीं चांदी का मूल्य 1,77,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।इसका मुख्य कारण अमेरिका- चीन व्यापार में तनाव माना जा रहा है।

इस वर्ष धनतेरस दो दिनों तक मनाया जा रहा है। यह पर्व रविवार पौने दो बजे दोपहर तक रहेगा। बाजार के आभूषण विक्रेताओं को उम्मीद है कि शनिवार के चलते लोगों ने खरीदारी कम की जिसकी रविवार को बढ़ने की उम्मीद है। झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि मान्यता है कि झाड़ू घर की सभी अशुभ चीजों को साफ कर देता है,इसीलिए झाड़ू की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली। इस वर्ष त्योहारी सीजन में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मिले बोनस एवं विभिन्न ब्रांडों द्वारा दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स की वजह से टीवी ,मोबाइल फोन,स्टील के बर्तन, रसोई के उपकरण,फर्नीचर बाजार में सबसे ज्यादा मांग वाले उत्पादों की बिक्री से जमकर धन वर्षा हुई। सुबह से देर रात तक बाजार गुलजार रहे। इस वर्ष लगभग करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। बाजार में धनतेरस की खरीदारी के दौरान भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया था। पुलिस कर्मियों की तैनाती मुख्य बाजारों और चौक -चौराहों पर की गई थी।

धनतेरस मनाने के पीछे मान्यता हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जिन्हें आरोग्य का देवता कहा जाता है। पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरी अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन आरोग्य देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ सोना ,चांदी ,बर्तन आदि खरीदने का विधान होता है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *