धनबाद(DHANBAD):धनबाद थाना क्षेत्र के रांगा टांड़ स्थित रेलवे कलोनी नेताजी क्लब के समीप रहने वाले एक परिवार को उपद्रवियों को मजमा लगाने, शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। आधा दर्जन से अधिक की संख्या में आए उपद्रवियों द्वारा शराब पीने से मना करने वाले परिवार के सदस्यों से गालीगलौज, मारपीट करते हुए चार राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आय है। जिससे मौके पर दहशत फैल गया है। फायरिंग के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिया। जिनके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से 3 खोखा बरामद कर किया है। घटना से पीड़ित परिवार सहित आस पास के लोग भय के साय में है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

