कौन हैं अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन? जिन्होंने पीएम मोदी की बुराई पर राहुल गांधी को सुना दिया…

कौन हैं अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन? जिन्होंने पीएम मोदी की बुराई पर राहुल गांधी को सुना दिया…

नई दिल्ली(NEW DELHI): टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका-भारत के रिश्तों में इन दिनों तनातनी देखने को मिल रही हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम तो कभी भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की बिक्री बंद करने समेत तमाम खोखले दावे कर रहे हैं। ट्रंप के इन दावों पर भारत में भी सियासी पारा हाई है। इस बीच अमेरिकी हॉलीवुड एक्ट्रेस व सिंगर मैरी मिलबेन एक बार फिर भारत में सुर्खियों में आ गईं हैं।

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल में ही पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं, इसी कारण वह बार-बार उन्हें बधाई देते हैं। अब राहुल के इस बयान पर अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। जानते हैं कौन हैं मैरी मिलबेन और उन्होंने राहुल को लेकर क्या कहा?

कौन हैं मैरी मिलबेन

ईसाई परिवार में जन्मी सिंगर मैरी मिलबेन अमेरिका के ओखलाहोमा शहर में पली-बढ़ी हैं। उनकी मां पेंटेकोस्टल संगीत पादरी के रूप में काम करती थीं। मां को देखकर उन्होंने संगीत की ओर अपना रुझान किया। उन्होंने महज 5 वर्ष की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। मिलबेन ने लगातार चार अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के लिए राष्ट्रगान और देशभक्ति के संगीत प्रस्तुत किए।

ओम जय जगदीश हरे… गायन को लेकर भारत में लोकप्रिय

अमेरिकी पॉप सिंगर मैरी मिलबेन भारत में पहली बार चर्चा में तब आईं जब उन्होंने 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रगान गाया था। इसके साथ ही उन्होंने दिवाली के उत्सव के लिए ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाकर भारतीय लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी थी। अमेरिका और भारत में करोड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा था। वहीं साल 2022 में मिलबेन को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति के लिए भारत आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा जून 2023 में मैरी मिलबेन ने अमेरिका और भारत में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने अमेरिका के दौरे पर गए पीएम मोदी के सामने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया था.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *