स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा नेत्री बबीता झा की पहल, दीपों के पर्व के लिए महिलाओं को बांटे मिट्टी के दीये…

स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा नेत्री बबीता झा की पहल, दीपों के पर्व के लिए महिलाओं को बांटे मिट्टी के दीये…

जामताड़ा (JAMTADA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री बबीता लगतार तत्पर और तन -मन से जुड़ी है. इसकी बानगी शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके किया. उन्होंने दिवाली के लिए महिलाओं के बीच स्वदेशी मिट्टी से बने खूबसूरत दीयों का वितरण किया. दरअसल, यह कार्यक्रम आगामी दीपावली को देखते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम के दौरान बबीता झा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम विदेशी उत्पादों के स्थान पर स्थानीय और पारंपरिक वस्तुओं को प्राथमिकता दें. दीपावली जैसे पावन पर्व पर जब हम चीनी लाइट्स और प्लास्टिक के सजावटी सामानों की जगह मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करेंगे, तो न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जो मंत्र दिया है, वह आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद है. हमें अपने त्योहारों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप मनाना चाहिए. इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदलेगी और बल भी मिलेगा. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने महिलाओं से अनुरोध किया कि वे कुम्हारों से सीधे दीये खरीदें और इस पर्व पर स्वदेशी को बढ़ावा दें.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने मिट्टी के दीयों को अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सरिता देवी, काजल देवी, शांति देवी, कुसुम कुमारी आदि लोग मौजूद थी.
मालूम हो कि भाजपा नेत्री बबीता झा लगतार सामाजिक कामों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेती रही है.

NEWS ANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *