धनबाद(NIRSA): गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोहलबागान कोलोनी के घरों में बीती रात चोरो ने चार घरों से लगभग दो लाख की संपत्ति लेकर चोर चंपत हो गया। पुलिस पुरे घटना की जानकारी लेने के लिए के बाद चोरो की तलाश में जुट गए है। वही चोरी की सुचना पर सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी ने क्षेत्र का दौरा किया पीड़ितों सुद्दू बाउरी, भादो बाउरी, दुखा पासी, मनोज कुमार से मिलने पहुंचे।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित इसीएल कर्मी सुद्दू बाउरी ने कहा की बुधवार की रात करीब 11.30 बजे घर का ताला बंद कर ड्यूटी करने चले गए। सुबह 4:05 में जब वापस घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश करते ही देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमीरा में रखा गले का चैन, कान की बाली एवं हाथ का कड़ा सहित पच्चास हजार रूपये नगद गायब हैं। इसकी सूचना गल्फरबाड़ी पुलिस को दी है। क्षेत्र लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

