“ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ‘थ्रेड्स ऑफ केअर’ का असली उद्देश्य है” – संकल्प अग्रवाल…

“ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ‘थ्रेड्स ऑफ केअर’ का असली उद्देश्य है” – संकल्प अग्रवाल…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा वस्त्र वितरण अभियान संपन्न

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा “Threads of Care” (वस्त्र वितरण अभियान) के अंतर्गत आज देर रात झरिया के विभिन्न क्षेत्रों तथा धनबाद रेलवे स्टेशन (साउथ साइड गेट) के बाहर जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संकल्प अग्रवाल एवं सनी अग्रवाल रहे।

संकल्प अग्रवाल ने बताया कि “ज़रूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज में सहयोग व संवेदना की भावना को प्रोत्साहित करना ही इस अभियान का असली उद्देश्य है। मंच सदस्यों का उत्साह और जनसहयोग इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।”

सनी अग्रवाल ने कहा कि “मंच के युवा साथियों ने पिछले 15 दिनों से पूरे समर्पण और लगन के साथ वस्त्र संग्रहण, छंटाई और पैकिंग का कार्य किया, जिससे वितरण कार्य अत्यंत सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।”

इस सामाजिक पहल के लिए पिछले 15 दिनों से अग्रवाल धर्मशाला, अग्रसेन भवन तथा ब्राह्मण भवन, झरिया में वस्त्र संग्रह केंद्र स्थापित किए गए थे। झरिया वासियों ने उत्साहपूर्वक पुराने लेकिन उपयोगी वस्त्र दान कर इस नेक पहल में अपनी भागीदारी निभाई। एकत्रित वस्त्रों को मंच के सदस्यों द्वारा आज ससम्मान जरूरतमंदों तक पहुँचाया गया।

यह आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “आनंद सबके लिए” के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संकल्प अग्रवाल एंव सनी अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मयंक केजरीवाल, हितेन शर्मा एवं सुनीता खंडेलवाल सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में आपसी संवेदना, सेवा भावना और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देते हैं।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *