पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सिमलोंग ओपी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने साहिबगंज जिले के रांगा से आरोपी को पकड़ा। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।यह घटना 9 अक्टूबर को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में हुई थी, जहां एक नाबालिग के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया था। नाबालिग के एक रिश्तेदार ने इस संबंध में थाना में कांड संख्या 57/25 दर्ज कराया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी ने एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इस टीम में सिमलोंग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार पाठक, हवलदार रॉकी कच्छप, हेमलाल किस्कू और आरक्षी मणिभूषण हांसदा शामिल थे।गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्तचरों की सहायता से छानबीन शुरू की। छापेमारी कर प्राथमिक अभियुक्त मंजू मड़ैया उर्फ राजेश मड़ैया को साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नाबालिग के परिजनों ने राहत महसूस की।
NEWSANP के लिए जयदेव कुमार की रिपोर्ट

