विश्वकर्मा नया लोडिंग प्वाइंट पर युवा बेरोजगारों ने रोजगार की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

विश्वकर्मा नया लोडिंग प्वाइंट पर युवा बेरोजगारों ने रोजगार की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद (DHANBAD): युवा बेरोजगार मंच के केंद्रीय सचिव अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 06 के विश्वकर्मा में नया लोडिंग पॉइंट 01 और 02में स्थानीय मजदूरों को लोडिंग से जोड़ने की मांग को लेकर धनबाद के सदर एसडीओ राजेश कुमार से मुलाकात की और वहां बेरोजगारों के तकलीफ से अवगत कराया .मजदूरों ने अपनी मांगों के साथ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा है…उन्होंने लोकल बेरोजगार मजदूरों को पहचान करने के लिए आधार कार्ड जांच की व्यवस्था लागू करने की मांग की…युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि कोलियरी लोडिंग क्षेत्र में ब्लास्टिंग और प्रदूषण स्थानीय लोग झेलते है तो रोजगार का पहला हक भी आसपास के मजदूरों को ही मिलना चाहिए..

वहीं SDM राजेश कुमार द्वारा मामले में सकारात्मक पहल करने की बात कही गई ..युवा बेरोजगारों ने मजदूर एकता जिंदाबाद, युवा शक्ति जिंदाबाद के नारे के साथ सरकार से सहयोग की मांग की..उन्होंने सरकार के द्वारा जारी किए गए उस संकल्प को भी दोहराया जिसमें राज्य सरकार ने सभी कार्य निजी और आउटसोर्सिंग क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगो देने का अनिवार्य नियम लागू किया है..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *