झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा “योग एवं आहार से ठीक करें थायराइड, सोरायसिस एवं अन्य ऑटोइम्यून रोग” विषय पर एक निःशुल्क सेमिनार एवं व्यक्तिगत परामर्श सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद, झरिया में आयोजित होगा।
इस अवसर पर ऋषिकेश की प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक एवं पोषण विशेषज्ञ वर्षा सिंह प्रतिभागियों को योग और संतुलित आहार के माध्यम से थायराइड, सोरायसिस जैसे रोगों से प्राकृतिक रूप से राहत पाने के उपाय बताएँगी। इसके अलावा, वे उपस्थित लोगों को व्यक्तिगत परामर्श एवं मार्गदर्शन भी निःशुल्क प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रेरित करना है।
इस आयोजन में मंच के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव दीपक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष किरण शर्मा ने सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

