सिंदरी में मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के वरिष्ठ प्रांगण में अन्तर विद्यालय में विज्ञान मेला का किया गया आयोजन…

सिंदरी में मदर टेरेसा उच्च विद्यालय के वरिष्ठ प्रांगण में अन्तर विद्यालय में विज्ञान मेला का किया गया आयोजन…

धनबाद(SINDRI): 15 अक्टूबर बुधवार को मदर टेरेसा उच्च वि‌द्यालय सिन्दरी के वरिष्ठ प्रांगण में अन्तर विद्यालय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मदर टेरेसा विद्यालय के अलावे डिनोवली स्कूल सिन्दरी, उच्च विद्‌यालय कुसमाटांड, रबीन्द्रनाथ परिषद एवं सरस्वती शिशु विद्‌या मंदिर बलियापुर के बच्चों ने भाग लिया। आरंभिक सत्र में मुख्य अतिथि सिन्दरी के भूतपूर्व विधायक श्री आनन्द महतो थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ए सी-सी-अडाणी ग्रुप के श्रीमती अम्ब्रीन मैडम एवं श्रीमती प्रियंका मैडम थी। सम्पूर्ण कार्यक्रम चार वर्गों में विभाजित था। जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट के 51 मोडल, जूनियर वर्ग में 8 मोडल, मिडिल वर्ग में 31 मोडल तथा सीनियर वर्ग में 43 मोडल प्रदर्शित किए। इनमें आर्ट एंड क्राप्ट वर्ग में प्रथम स्थान अन्नू मंडल द्वितीय श्रुति कुमारी तथा तृतीय आलो कुमारी घोषित हुए। जुनियर वर्ग में प्रथम सिस्टर ग्रुप द्वितीय टाइगर ग्रुप तथा तृतीय लाफ्टर ग्रुप प्राप्त हुए। मिडिल वर्ग में प्रथम Soul ग्रुप द्वितीय IQ ग्रुप तथा तृतीय महात्मा गाँधी ग्रुप को प्राप्त हुए । सीनियर वर्ग में प्रथम creative ग्रुप, द्वितीय स्मार्ट सिटी ग्रुप तथा तृतीय मैकेनिकल ग्रुप को प्राप्त हुए निर्णायक की भूमिका B.I-T Sindri के M-Tech के विद्‌यार्थी क्रमश: अमित कुमार, विकास कुमार, जान्हवी कुमारी आदि के निभाया) आर्ट एंड क्राफ्ट में कृष्णा कुमार शर्मा, उषा सिंह एवं रेखा प्रसाद की भूमिका रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बुज कुमार मंडल, सुधीर कुमार सिंह संतोष महतो, सुशीला महतो, शशि भूषण गुप्ता, मदन प्रसाद डॉ० सरोज सिन्हा, एस. के राय, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही विद्यालय के शिक्षक कुन्दन कुमार, उमेश सिन्हा, रूपक ठाकुर अरुण प्रसाद, राजेश कुमार, उत्तम गोराई शोभा सिन्हा, पूनम कुमारी, नीलू कुमारी, मीना कुमारी, रेशमी कुमारी प्रिया कुमारी कविता कुमारी पुष्पा कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम प्रसाद ने सभी बच्चों के उज्जल भविष्य की कामना की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *