उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक-15.10.2025 को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बलियापुर, धनबाद में उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में कुल-40 लाभुकों ने भाग लिया जिसमें से कुल 13 लाभुकों का उद्यम पंजीकरण किया गया ।

सर्वप्रथम महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद द्वारा उद्यम पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं विस्तृत जानकारी दी गयी ।

आदित्य चौधरी, ई०ओ०डी०बी०.प्रबंधक द्वारा जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार यथा-पी०एम०एफ०एम०ई०/पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है ।

जागरूकता कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद आदित्य चौधरी, ई०ओ०डी०बी०. प्रबंधक कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक रमेश कुमार महतो, प्रखंड उद्यमी समन्वयक एवं विवेक कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित हुए ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *