

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाए गए पोषण माह 2025 का समापन रविन्द्र भवन में गरिमामय ढंग से किया गया। कार्यक्रम में अपर सचिव नीतीश्वर कुमार, डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेविकाओं द्वारा तैयार पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद अतिथियों ने लिया और उनके प्रयासों की सराहना की। थीम “कम तेल/वसा की हो थाली, तब जीवन में होगी खुशहाली” पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, सीएचओ को लैपटॉप-प्रिंटर और ‘Roots of पाकुड़’ व ‘आकांक्षा हाट’ में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान भी किया गया। उपायुक्त ने कहा कि “प्रोजेक्ट बदलाव”, “जागृति” और “बचपन” जैसी योजनाओं से जिले में स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हो रहे हैं। अपर सचिव ने टीम भावना और प्रशासनिक कार्यों की सराहना की और निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

