बिहार(BIHAR):महागठबंधन में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा से पहले राज्य के सबसे बड़े वामपंथी दल सीपीआई माले ने बिहार चुनाव में अपने 18 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, दूसरी लेफ्ट पार्टी सीपीआई (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) ने भी 6 सीटों पर कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। माले 2020 के चुनाव में 19 सीट लड़कर 12 सीट जीती थी। उसने अभी 18 सीट पर नाम का ऐलान किया है और कहा है कि बाकी गठबंधन की घोषणा के बाद होगा। बता दें महागठबंधन के बैनर तले राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, वीआईपी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई माले चुनाव में साथ लड़ने वाले हैं। पिछले चुनाव में आरजेडी को 144, कांग्रेस को 70, माले को 19, सीपीआई को 6 और सीपीएम को 4 सीटें दी गई थीं।
सीपीआई माले के 18 उम्मीदवारों की लिस्ट-
1. तरारी – मदन सिंह चन्द्रवंशी
2. अगिआंव – शिव प्रकाश रंजन
3. आरा – कयामुद्दीन अंसारी
4. डुमरांव – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
5. काराकाट – अरुण सिंह कुशवाहा
6. अरवल – महानंद सिंह कुशवाहा
7. घोसी – रामबली सिंह यादव
8. पालीगंज – संदीप सौरभ
9. फुलवारी – गोपाल रविदास
10. दीघा – दिव्या गौतम
11. दरौली – सत्यदेव राम
12. जीरादेई – अमरजीत कुशवाहा
13. दरौंदा – अमरनाथ यादव
14. भोरे – जितेंद्र पासवान
15. सिकटा – वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
16. वारिसनगर – फूलबाबू सिंह
17. कल्याणपुर – रंजीत राम
18. बलरामपुर – महबूब आलम
सीपीआई के 6 उम्मीदवारों की सूची-
- तेघड़ा- रामरतन सिंह
- बखरी- सूर्यकांत पासवान
- बछवाड़ा- अवधेश कुमार राय
- बांका- संजय कुमार
- हरलाखी- राकेश कुमार पांडेय
- झंझारपुर- राम नारायण यादव
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

