MP ढुल्लू महतो की संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट (SC )सख्त, अधिवक्ता सोमनाथ की PIL पर जांच का आदेश, 04 हफ्ते में जवाब तलब…

MP ढुल्लू महतो की संपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट (SC )सख्त, अधिवक्ता सोमनाथ की PIL पर जांच का आदेश, 04 हफ्ते में जवाब तलब…

नई दिल्ली/धनबाद : झारखंड के धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति और बेनामी संपत्ति के मामले में सुनवाई करते हुए सांसद ढुल्लू महतो को चार हफ्ते के अंदर अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा देने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम_कोर्ट ने इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) के गठन पर विचार करते हुए केंद्र और झारखंड सरकार से भी जवाब मांगा है। अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी की याचिका में दावा किया गया है कि सांसद ढुल्लू महतो ने अपने घोषित आय स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने 40 हजार करोड़ की अवैध संपति खड़ा करने की आशंका जताई है…इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया था, लेकिन अब मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट (SC)पहुंच गया है, जहाँ न्यायालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार किया है।
इस आदेश के बाद धनबाद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विरोधी दलों ने इसे “भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक” बताया है, जबकि सांसद के समर्थक इसे “राजनीतिक साजिश” करार दे रहे हैं।
अब अगली सुनवाई में ढुल्लू महतो को अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करना होगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *