
रांची(RANCHI):राजधानी रांची के अरगोड़ा के कटहल मोड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रैक्टर के बेपरवाह चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया. हालांकि, बाइक सवार युवक की किस्मत थी की इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया, क्योंकि उसने समय रहते टक्कर के बाद बाइक छोड़कर कूद गया. घटना इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के नीचे बाइक फंस गयी. युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

