धनबाद जिला के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रजनया बी एड कॉलेज मेंआत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी भारत सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न…

धनबाद जिला के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रजनया बी एड कॉलेज मेंआत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी भारत सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद ग्रामीण जिला के अंतर्गत सिंदरी विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन प्रजान्या बी एड कॉलेज, बलियापुर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आत्मनिर्भर भारत अभियान और Next Generation GST Reforms के माध्यम से “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर,जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह , प्रमंडलीय संजोयक भरत यादव तथा भाजपा नेत्री तारा देवी जी ने भी अपने विचार रखकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी मनोज मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री निताई रजवार ने किया। मंच पर पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य धरणीधर मंडल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बुद्धिजीवी वर्ग — डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, व्यापारी समुदाय एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, विश्वजीत मुखर्जी, बिरंचि सिंह, तालेश्वर साव, अरविंद पाठक,जिला उपाध्यक्ष बलदेव महतो, मोहन कुंभकार,जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, आशीष मुखर्जी,वरिष्ठ कार्यकर्ता बेंगू ठाकुर, नवल सिंह चौधरी, टिंकू महतो, शैलेन मंडल, नयन मिश्रा, शत्रुघ्न महतो, विश्वनाथ गोराई, अरविंद सिंह, विजय रवानी, मनबोध रवानी, संतलाल प्रमाणिक, अशोक मंडल, विजय सिंह, रवि शर्मा, राजेश चौधरी तथा महिला नेतृत्त्व से नीतू शंकर, श्रीमती अनिमा सिंह एवं गार्गी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *