POLICE ENCOUNTER: जमशेदपुर के मांझी गिरोह का सरगना भानु मांझी ने पुलिस पर की फायरिंग, धनबाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती…

POLICE ENCOUNTER: जमशेदपुर के मांझी गिरोह का सरगना भानु मांझी ने पुलिस पर की फायरिंग, धनबाद पुलिस के जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती…

धनबाद(DHANBAD): जमशेपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी मांझी गिरोह का मुख्य सरगना भानु मांझी को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में गोली मारी गई है. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन इस दौरान भानु मांझी ने ही पहले पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस के द्वारा भानु मांझी के ऊपर जवाबी फायरिंग की जिसमें भानु मांझी को गोली लगी है. पुलिस के द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक से राजगंज जाने वाले रास्ते में पुलिस के द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. भानु मांझी इस ओर से जा रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने बचाव में उसके ऊपर भी फायरिंग की जिसमें उसे गोली लगी है. एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.’ 

सोमवार को ही पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था. यह चारों सदस्य गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर का काम करते थे. गैंगस्टर प्रिंस खान व्यवसायियों से रंगदारी के लिए उनके ऊपर भानु मांझी गिरोह के सदस्यों से फायरिंग करवा रहा था. पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि भानु मांझी धनबाद में छुपा हुआ है. दरअसल जमशेदपुर का मांझी गिरोह का मुख्य सरगना भानु मांझी धनबाद के गैंग्स ऑफ वासेपुर का भगोड़ा अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान से हाथ मिला लिया है..और दोनों एक दूसरे को हथियार ,शूटर और टारगेट में मदद कर रहे है..पुलिस ने इस गैंग से जुड़े एक दर्जन (12)अपराधियों को हथियार और विस्फोटक के साथ गिरफ़्तार कर सोमवार को जेल भेजा है.. धनबाद SSP प्रभात कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजगंज फायरिंग समेत कई कांडों का खुलासा किया था..

वहीं धनबाद में करीब 03 साल बाद पुलिस और अपराधियों का सीधा मुठभेड़ हुआ है..इसके पहले बैंक मोड़ में मुथूट फिन कॉर्प फाइनेंस बैंक डकैती की घटना में पहुंचे अपराधियों के साथ 05 सितंबर 2022 को बैंक मोड़ पुलिस की सीधी मुठभेड़ हुई थी ,जिसमें एक अपराधी मारा गया था और मौके से बिहार के दो कुख्यात अपराधी जिंदा पकड़े गए थे..

इधर एनकाउंटर की सूचना मिलते ही धनबाद SSP प्रभात कुमार खुद घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और NEWS ANP से फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों को अब उनकी भाषा में ही जवाब देगी.. धनबाद में अपराध करके कोई अपराधी बच नहीं सकता है..संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *