DHANBAD POLICE ACHIEVEMENT:पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. गैंगेस्टर प्रिंस खान गिरोह के कुख्यात मेजर समेत 12 सदस्यों को किया गिरफ्तार ,हथियार और विस्फोटक बरामद…

DHANBAD POLICE ACHIEVEMENT:पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. गैंगेस्टर प्रिंस खान गिरोह के कुख्यात मेजर समेत 12 सदस्यों को किया गिरफ्तार ,हथियार और विस्फोटक बरामद…

धनबाद(DHANBAD):संगठित अपराध के खिलाफ़ धनबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में छिपे भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक दर्जन अपराधियों को उसके दाहिने हाथ माने जाने वाले सैफी उर्फ मेजर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है…

शहर के व्यापारियों को लगातार मिल रही धमकियों के बाद गिरोह के धन उगाही नेटवर्क, शूटरों और हथियारों के व्यापार मार्गों पर छापेमारी की गई..

धनबाद पुलिस सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में SSP प्रभात कुमार ने पीसी कर मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिन्स खान गिरोह के कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों मे छापेमारी करते हुए गिरोह के कुल 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों मे 4 शूटर, 1 साज़िशकर्ता, 3 वित्तीय प्रबंधक, 4 साइबर संचालक समेत कुल 12 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास 01देशी पिस्टल ,01 देशी कट्टा ,03जिन्दा गोली
02देशी बम , 31970/- रुपया नकद ,02 बाइक और 07स्मार्ट फोन बरामद हुए है,..
पकड़े गए अपराधियों में कुख्यात शूटर सुरज तांडी, शूटर आशीष कु० सिंह ,शूटर तौकिर राजा , बिचौलिया अफरिदी राजा उर्फ अपरिदी सिद्धकी , शूटर लक्की विशाल उर्फ छोटु , गैंग्स का वित्तीय मैनेजर पवन कु० सिंह ,रितिक कु० विश्वकर्मा,
गैंग्स का तकनीकी सहयोगी अमन कु० गुप्ता, गैंग्स का वित्तीय मैनेजर विक्रम कुमार साव , गैंग्स का तकनीकी सहयोगी आकाश कु0 वर्णवाल, तकनीकी सहयोगी तौकिल अंसारी,तकनीकी सहयोगी अभिषेक पाण्डेय उर्फ पप्पू शामिल है..

गिरफ्तार अपराधियों का सम्बन्ध जमशेदपुर के भानु मांझी गिरोह से भी है। फिलहाल पुलिस की टीम भानु मांझी के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है।
पूछताछ में आरोपियों ने 9 सितंबर को राजगंज पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना में अपनी भूमिका कबूल की। गिरोह के सदस्यों से जब्त हथियार और भौतिक साक्ष्य विभिन्न थानों के एफआईआर से जुड़े हैं

एसएसपी प्रभात कुमार ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में डरने की जरूरत नही है। पुलिस उन्हें सुरक्षा देने मे सक्षम है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर कोई भी कारोबारी किसी भी तरीके से इन अपराधियों को आर्थिक लाभ देंगे तो फिर वैसे कारोबारियों के विरुद्ध भी देशद्रोह की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी…

SSP ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपराध या अपराधियों से सावधान रहने की जरूरत है। पैसों के लालच में अगर कोई भी युवा अपराध के तरफ कदम बढ़ाएगा तो फिर पुलिस और कानून उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि धनबाद जिले में भगौड़ा अपराधी प्रिंस खान एवं उसके गुर्गे सैफी उर्फ मेजर के द्वारा व्यवसायियों को लगातार फोन कर धमकी दिया जा रहा था। और पुलिस ने इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चला रही है..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *