धनबाद(DHANBAd):धनबाद जिले के रणधीर वर्मा स्टेडियम से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्रित होकर के डीसी कार्यालय तक आदिवासी अस्तित्व बचाओ रैली में शामिल हुए..
इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के सैकड़ो पुरुष और महिलाएं शामिल हुई, वही आदिवासी समुदाय के लोग बैनर पोस्टर के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र ,परंपरागत तीर धनुष हथियार लेकर के नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किए..
आदिवासी समाज के नेताओं ने एक सुर में कहा कि कुडमी जाती को झारखंड में अनुसूचित जनजाति यानी एसटी का दर्जा नहीं मिलना चाहिए..हम लोग सामूहिक रूप से इसका विरोध करेंगे..
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कुड़मी समाज के लोग आदिवासी जाति में शामिल होने के लिए आंदोलन कर रहे हैं ..जिसका विरोध आदिवासी समुदाय के लोग कर रहे हैं
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..
