बीजेपी MLA राज सिन्हा के नेतृत्व में निकला स्वदेशी यात्रा.. सभी से की अपील..देश की तरक्की के खातिर “स्वदेशी अपनाएं…

बीजेपी MLA राज सिन्हा के नेतृत्व में निकला स्वदेशी यात्रा.. सभी से की अपील..देश की तरक्की के खातिर “स्वदेशी अपनाएं…

धनबाद(DHANBAD): आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 कार्यक्रम के तहत सोमवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में एक स्वदेशी यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में खादी ग्राम उद्योग संघ के लोग स्कूली छात्र छात्राएं एवं अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा गांधी सेवा सदन में घरेलू निर्माण कार्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

धनबाद विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में निकाली गई यात्रा गांधी सेवा सदन से शुरू होकर धनबाद के कला भवन होते हुए पुनः गांधी सेवा सदन पहुंची। जहां महिलाओं द्वारा सिलाई मशीन से कढ़ाई-बुनाई कर स्वदेशी कपड़े निर्माण और कुम्हारों द्वारा चाक पर मिट्टी के सामान बना कर प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का संकल्प है। इससे जन-जन को स्वावलंबन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, रोजगार सृजन एवं निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस वस्तु का निर्माण भारत मे हो रहा है, वह स्वदेशी है, क्योंकि उसमें हमारी देश की मिट्टी की खुशबू और हमारे देश के मजदूरों का पसीना बहा है। इसलिए वैसे स्वदेशी वस्तुओं को ही अपनाएं, तभी देश आत्मनिर्भर के सपने को पूरा कर सकेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *