धनबाद(DHANBAD): झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह रविवार को आठ साल बाद धनबाद पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए और पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। समर्थक झंडे, बैनर और नारेबाजी के साथ संजीव सिंह के आवास तक पहुंचे।
झरिया की वर्तमान विधायक एवं संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने पति की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आठ वर्षों के बाद उनके घर में फिर से खुशियां लौटी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति निर्दोष थे, बावजूद इसके उन्हें फंसाया गया, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आखिरकार न्याय मिला। संजीव सिंह पर अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या का आरोप लगा था
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, पूर्व विधायक और संजीव सिंह की माता कुंती देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में संजीव सिंह की रिहाई और आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

