अभिकर्ताओं को प्रताड़ित करने वालों पर प्रबंधन कार्रवाई करे नहीं तो होगा आंदोलन किया जाएगा:: प्रशांत…

अभिकर्ताओं को प्रताड़ित करने वालों पर प्रबंधन कार्रवाई करे नहीं तो होगा आंदोलन किया जाएगा:: प्रशांत…

धनबाद(DHANBAD):भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की राष्ट्रीय इकाई लाइफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन ऑफ इंडिया लिआफी की स्थापना 2 अक्टूबर 1964 को हुआ जिसके तहत प्रत्येक शाखा/मंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाते हुए अभिकर्ताओं को जागृत करना है सम्मानित करना है आनेवाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने की जरूरत पर प्रकाश डालना है।। हजारीबाग मंडल अंतर्गत धनबाद शाखा 1 और धनबाद शाखा 4 में आज स्थापना दिवस क्रमशः अध्यक्ष बिनोद ठाकुर, की अध्यक्षता तथा सचिव दिनेश उपाध्याय के संचालन में कार्यक्रम सुसंपन्न हुआ वहीं धनबाद शाखा 4 में अध्यक्ष राम अवधेश सिंह की अध्यक्षता में संचालन वरीय सह सचिव कबलु मंडल किए जहां शाखा सचिव पत्नी के दुर्घनाग्रस्त होने के कारण उपस्थित नहीं होने की स्थिति में भी थोड़ी देर के लिए आए पर बोलने के क्रम में आंख भर आईं तो उपस्थित मंचासिन पदाधिकारी समेत प्रत्येक अभिकर्ताओं की आंखे भर आईं फिर सबके अनुरोध पर वो शक्ति नर्सिंग होम चले गए जिनकी सभी अभिकर्ताओं ने गमगीन माहौल में मुक्त कंठ से प्रशंसा किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने विस्तार से संगठन और सर्कुलर पर प्रकाश डालते हुए बोले की ताला मारकर अपना अपना वेतनमान बढ़ाने वाले हमें नसीहत न दें और अभिकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करें। केंद्रीय कार्यालय के निर्देश का खुलेआम उलंघन कर अभिकर्ताओं को प्रताड़ित अपमानित करने वालों पर प्रबंधन कार्रवाई करे नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जो कमाकर ला रहा है निगम के उत्तरोत्तर उत्थान में लगातार लगा है उसे हतोत्साहित करना अपमानित करना मतलब निगम के कार्य में बाधा उत्पन्न करना है इसलिए सबको एकजुट होकर निगम विरोधी जो काम कम अभिकर्ताओं को अपमानित ज्यादा करते हैं उनसे निपटना है।‌ मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना इस प्रकार जरूरी है जैसे एक बड़े महल को खड़ा करने के लिए मजबूत निंव की जरूरत पड़ती है। मंडल सचिव संजय सिंह निकुंभ ने कहा की आने वाले समय में कठिन चुनौतियों से निपटने के लिए अभिकर्ताओं को एकजुट होना जरूरी है। फेडरल इ सी मेंबर बिनोद कुमार दुबे ने कहा की एक दूसरे को नीचा दिखाने से आपस में नुक्ताचीनी से सबको नुकसान है इसलिए सब कोई को एक दुसरे का साथ देना चाहिए सहयोग करना चाहिए तभी संगठन मजबूत होगा वहीं मंडल कोषाध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने कोष की मजबूती पर बल देते हुए प्रत्येक अभिकर्ता को तन मन धन से सहयोग का आह्वान किए। धनबाद शाखा 1 अध्यक्ष बिनोद ठाकुर का कार्यालय भत्ता रुकने पर उपस्थित सभी अभिकर्ताओं ने‌ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए प्रस्ताव दिए की अविलंब कार्यालय भत्ता भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की घोषणा करने का प्रस्ताव पारित किए। धनबाद शाखा 1 में बेहतरीन सांगठनिक सुदृढ़ीकरण सशक्तिकरण के लिए दिनेश उपाध्याय, भास्कर शर्मा, विशाल जैन, बिनोद ठाकुर, को सम्मानित किया गया वहीं बेहतरीन बीमा कार्य के लिए तथा वरिष्ठता के आधार पर धनबाद-1 संगीता गुप्ता, कुमारी साधना, मान्तीं देवी, विनिता अवस्थी, प्रिय नारायण मिश्रा अशोक शर्मा, तथा धनबाद-4 में ए पी जय सिंह, संदीप बुधिया, सुनिसुनिता झा, सीता झा फूलवती देवी , आरती कुमारी, को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिय नारायण मिश्रा, गौरी शंकर साल, गोरख नाथ सिंह, संजय मिश्रा, कमलेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, प्रदीप रवानी, जीतेन राय, निरंजन शर्मा, विनय राय, उमाशंकर द्विवेदी, दयानाथ पांडेय समेत सैकड़ों अभिकर्ता की बहुत महत्वपूर्ण भुमिका रही।।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *