83 साल के हुए शहंशाह अमिताभ बच्चन, लगी बधाइयों की बौछार…

83 साल के हुए शहंशाह अमिताभ बच्चन, लगी बधाइयों की बौछार…

अमिताभ बच्चन वो नाम हैं जिनकी आवाज, अभिनय और व्यक्तित्व आज भी सिनेमा की पहचान है। आज पूरा बॉलीवुड अलग ही मूड में है क्योंकि सदी के महानायक, हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 83 साल के हो गए हैं। उम्र ने बस कैलेंडर का नंबर बढ़ाया है लेकिन एनर्जी, आवाज और करिश्मा अब भी वैसा ही है जो कभी दीवार, शोले और डॉन में दिखा था। सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayBigB ट्रेंड कर रहा है और फैंस उनकी हर तस्वीर को दिल से शेयर कर रहे हैं। Amitabh

बिग बी को मिलेगा खास सरप्राइस

अपने जन्मदिन के मौके पर अभिताभ बच्चन ने अपने बंगले जलसा में पूजा-अर्चना की, जहां परिवार के सदस्य जया, अभिषेक और ऐश्वर्या मौजूद रहे। शाम को मुंबई में स्पेशल गाला नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होंगे शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और कई और नामों की चर्चा है। वहीं, रात में कौन बनेगा करोड़पति 17 के मंच पर उनका बर्थडे स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा जिसमें फैंस और दर्शक उन्हें एक अनोखे अंदाज में सरप्राइज देंगे।

खुद को दिया शाही तोहफा

बता दें कि, इस साल अमिताभ बच्चन ने खुद को भी एक स्पेशल तोहफा दिया है। खबर है कि बिग बी ने अलीबाग में तीन आलीशान प्लॉट खरीदे हैं जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वे यहां अपनी फैमिली के लिए एक लग्जरी रिट्रीट विला बनाने की योजना बना रहे हैं ताकि शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताए जा सकें। इसके साथ ही अमिताभ अपने काम को लेकर भी फुल एनर्जी में हैं। वे जल्द ही अपनी दो मेगा फिल्मों ‘कालापहाड़’ और ‘तेरा नाम मेरा नाम’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 83 की उम्र में भी उनका यह जोश और क्लास दिखाता है कि बिग बी सिर्फ लीजेंड नहीं बल्कि असली रॉयल स्टार हैं।

बिग बी को मिल रही ढ़ेरों बधाइयां

कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत और हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, फैंस ने कहा कि, आप सिर्फ एक एक्टर नहीं हमारी यादों का हिस्सा हैं। सच में, 83 की उम्र में भी बिग बी का यह जन्मदिन शाही, ग्लैमरस, इमोशनल और तड़क-भड़क भरा बन गया है। हर साल की तरह इस बार भी उनका जलवा किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं होगा।

फैंस दे रहे बड़े-बड़े गिफ्ट्स

बिग बी के जन्मदिन पर फैंस ने प्यार की बेमिसाल बाढ़ ला दी है। देशभर से उनके लिए स्पेशल गिफ्ट्स, ब्रांडेड आइटम्स, पर्सनल नोट्स और हाथ से बनी चीजें भेजी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपनी डिलीवरी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं जिससे #BigBGifts ट्रेंड कर रहा है। Amitabh Bachchan Birthday

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *