धनबाद रेलवे ग्राउंड में क्रिकेट कैंप का शुभारंभ, डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने किया उद्घाटन…

धनबाद रेलवे ग्राउंड में क्रिकेट कैंप का शुभारंभ, डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने किया उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD):डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को धनबाद रेलवे ग्राउंड में क्रिकेट कैंप की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कैंप का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा जर्सी और आधिकारिक वेबसाइट का भी अनावरण किया गया।

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट कैंप का उद्देश्य जिले के उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करना है, ताकि वे खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि धनबाद रेलवे ग्राउंड को क्रिकेट के लिए और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल की गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कैंप से निकलने वाले युवा खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर धनबाद का नाम रोशन करेंगे। डीआरएम ने कहा, हमारे बीच कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने रणजी और राज्य स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, यह कैंप उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नए खिलाड़ियों को लाभान्वित करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *