अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर “My Rights – My Voice” विषय पर दो रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन…

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर  “My Rights – My Voice” विषय पर दो रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन…

“My Rights – My Voice” थीम पर बालिका सशक्तिकरण का संदेश

झरिया(JHARIA): झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा “My Rights – My Voice” विषय पर दो रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है — Selfie / Photo Competition (संयोजक: चंदन पटवारी) तथा Digital Poster Making Competition (संयोजक: आशीष भुसानिया)।

इन दोनों प्रतियोगिताओं का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सशक्त संदेश देने के लिए प्रेरित करना है।

Selfie / Photo Competition के संयोजक चंदन पटवारी ने बताया कि प्रतिभागियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने 2–3 फोटो का कोलाज या एक सिंगल फोटो के माध्यम से यह दिखाएँ कि वे बालिकाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता का समर्थन करते हैं। साथ ही 1–2 पंक्तियों का प्रेरक संदेश या quotation तथा empowerment symbols (जैसे किताबें, gestures, आत्मविश्वास भरे expressions आदि) शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया है।

वहीं, Digital Poster Making Competition के संयोजक आशीष भुसानिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की डिजिटल कला और सोच के माध्यम से बालिका सशक्तिकरण की भावना को अभिव्यक्त करना है। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे “My Rights – My Voice” थीम पर आधारित पोस्टर बनाकर बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा के महत्व को उजागर करें।

दोनों प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियाँ 12 अक्टूबर 2025, रात 9 बजे तक WhatsApp नंबर 7004381542 पर भेजी जा सकती हैं।

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में लैंगिक समानता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता के प्रति नई सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। मंच का संदेश है —
“अपनी क्रिएटिविटी और संदेश से बदलाव की आवाज़ बनें।”

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *