16 स्कूली वाहनों को किया 1.50 लाख का चालान…

16 स्कूली वाहनों को किया 1.50 लाख का चालान…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार तथा शुभम कुमार के नेतृत्व में आज भूली स्थित सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान लगभग 30 छोटे बड़े वाहनों की जांच की गयी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के मानकों के तहत जांच करते हुए 16 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 1.50 लाख रुपए का चालान किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *