ज्ञान ही महिला आत्मरक्षा का सबसे प्रभावी हथियार है – राशी बहल…

ज्ञान ही महिला आत्मरक्षा का सबसे प्रभावी हथियार है – राशी बहल…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर दिया जागरूकता संदेश

झरिया(JHARIA): अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने आज “Women Safety Laws in India” विषय पर एक शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन आज मनीष कोचिंग सेंटर, झरिया में हुआ।

कार्यक्रम की वक्ता एडवोकेट सह शिक्षिका राशी बहल रहीं, जिन्होंने अपने सारगर्भित वक्तव्य में महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों तथा सरकारी प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि – “महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना आत्मरक्षा की दिशा में पहला कदम है। ज्ञान ही महिला सुरक्षा का सबसे प्रभावी हथियार है।”

एडवोकेट बहल ने अपने व्याख्यान में प्रमुख महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी –

  1. दहेज निषेध अधिनियम, 1961 – विवाह के समय दहेज की मांग करना अपराध है, जिसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है।
  2. घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 – इस कानून के तहत महिलाएँ मानसिक, शारीरिक, आर्थिक या यौन हिंसा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
  3. यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act), 2013 – कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु यह कानून लागू है।
  4. बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 – बाल विवाह करना एक दंडनीय अपराध है।

उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि महिलाएँ इन कानूनों से संबंधित शिकायतों के लिए महिला हेल्पलाइन 1091, राष्ट्रीय महिला आयोग और निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।

कार्यक्रम के संयोजक सनी अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता के क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में कानूनी ज्ञान का प्रसार कर उन्हें जागरूक नागरिक बनाना था, ताकि वे स्वयं एवं दूसरों के अधिकारों की रक्षा कर सकें।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल, दिनेश शर्मा, हितेन शर्मा, विकाष खेमका, अमर अत्रि, विवेक पाल, गौतम ओझा एंव बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से एडवोकेट राशी बहल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम हैं।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *