“एक पेड़ मां के नाम” तहत कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण को दिया गया संदेश…

“एक पेड़ मां के नाम” तहत कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण को दिया गया संदेश…

धनबाद (NIRSA): पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां का नाम” अभियान के तहत एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में शुक्रवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माता के प्रति सम्मान व्यक्त करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश देना था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य माता के प्रति सम्मान व्यक्त करना और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित करना है।स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम और प्रधानाध्यापक के अनुरोध पर मैथन सिरामिक लिमिटेड के CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान न केवल जैव विविधता को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा करता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने छात्रों से जन्मदिन पर केक के साथ पौधा लगाने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से हरियाली का संदेश मिलता है और पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा होता है। मैथन सिरामिक लिमिटेड के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों द्वारा अतिथियों का अभिनंदन पौधा भेंट करके किया गया, जिसके बाद अतिथियों ने वृक्षारोपण किया। यह आयोजन पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए एक सशक्त सामाजिक संदेश देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजन किया गया।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *