धनबाद(DHANBAD):हीरापुर हटिया स्थित श्री ओम ज्वेलर्स ने अपने दूसरे ब्रांच का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लाल बाबू सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह मौजूद रहे।
श्री ओम ज्वेलर्स के मालिक कुणाल कश्यप ने बताया कि झरना पड़ा मोड़ के बाद अब दूसरा ब्रांच हीरापुर में शुरू किया गया है। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। अभी से लेकर धनतेरस तक सोने पर ₹4500 तक की छूट दी जा रही है। वहीं चांदी और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट दी जा रही है।
कुणाल कश्यप ने बताया कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतरीन डिज़ाइन और कम दाम में सोना-चांदी खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दुकान पर आएं और विशेष छूट का लाभ उठाएं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

