सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान…हिरासत में लिए गए 117 व्यक्ति…

सार्वजनिक स्थानों पर अड्डाबाजी और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान…हिरासत में लिए गए 117 व्यक्ति…

धनबाद(DHANBAD): SSP प्रभात कुमार के निर्देशानुसार जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 की रात्रि एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया, जिसमें कई थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों,पार्कों और सुनसान इलाकों में अड्डाबाजी, अवैध जमावड़ा और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया।

देर रात तक जारी इस अभियान में कुल 117 लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद आवश्यक विधि-प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर वाहन जांच भी की और बिना कारण घूमने वालों से पूछताछ की गई।

SSP प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी, अवैध जमावड़ा या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और समाज में शांति का वातावरण बना रहे…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *