प्यार की खुमारी में सरहद भूल गया प्रेमी जोड़ा…पाकिस्तान से चलकर पहुंच गया भारत.. बॉर्डर सुरक्षा पर उठा सवाल…

प्यार की खुमारी में सरहद भूल गया प्रेमी जोड़ा…पाकिस्तान से चलकर पहुंच गया भारत.. बॉर्डर सुरक्षा पर उठा सवाल…

गुजरात(GUJARAT):गुजरात के कच्छ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रतनपुर गांव में पुलिस ने पाकिस्तान से आए प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है। दोनों अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर भारत की सीमा में घुसे थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि पाकिस्तान से घुसपैठ करके भारतीय सीमा में घुसे थे।

दरअसल, यह घटना गुजरात के कच्छ जिले के खड़ीर बेट इलाके की है। जहां रतनपुर के जंगल में पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े संदिग्ध हालात में पकड़े गए हैं। प्रेमी जोड़े ने कबूला कि वे परिवार की कैद से छूटने के बाद रातोंरात सीमा पार कर भारत में घुस आए थे। यह जोड़ा पाकिस्तान के इस्लामकोट गांव का बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनके पास पाकिस्तानी होने का कोई सबूत नहीं था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पकड़े गए जोड़ों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि यह जोड़ा अंतराष्ट्रीय सीमा से 40 किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया।

प्रेमी की पहचान तारा उर्फ टोटो रणमल चूड़ी भील (16) और प्रेमिका की पहचान पूजा करसन चूड़ी भील (15) के रूप में हुई है। जोड़े ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। वे अपने परिवार की गिरफ्त से भागकर रातों रात भारतीय सीमा में पहुंच गए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *