
धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर गया पुल के चौड़ीकरण कार्य मे हो रही देरी एवं बरमसिया पुल, जो हाल ही में क्षतिग्रस्त हो गया है, उसकी त्वरित मरम्मत और पुनर्निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तृत पूर्वक चर्चा कर कार्य अविलंब शुरू करने मे अड़चन को दूर करने को लेकर वार्ता की।
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि गया पुल धनबाद की धड़कन शहर के यातायात का मुख्य मार्ग है .और इसकी चौड़ीकरण जनहित के लिए अति गंभीर विषय है.वहीं बरमसिया पुल के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही मुद्दों का शीघ्र समाधान आवश्यक है ताकि शहर के लोगों को राहत मिल सके।
गया पुल चौड़ीकरण कार्य के लिए
शीला कस्ट्रक्शंन , राइट्स आरसीडी विभाग से रेलवे ने टेक्निकल ड्राइंग एण्ड डिजाइन की माँग की है, जल्द कार्य शुरू हो सके इसके लिए विधायक श्री सिन्हा ने संबंधित विभाग से बात कर उसे अविलंब भिजवाने की बात कही.
ज्ञातव्य है कि, धनबाद की धड़कन गया पुल के चौड़ीकरण एवं नए अंडरपास निर्माण के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने लगातार झारखंड विधानसभा में जोरदार तरीके से मांग उठाई, जिसका नतीजा हुआ की कैबिनेट से इसे मंजूरी मिली.
बरमसिया पुल पुनर्निर्माण के लिए जो राशि चाहिए थी वह विभाग से आवांटित हो चुकी है.
और बरमसिया पुल निर्माण कार्य शुरू होने के पूर्व रोड के आवागमन को कुछ दिनों के लिए बंद करना पड़ेगा, सामने ही महापर्व छठ एवम दीपावली भी है. इसलिए छठ खत्म होते इसका भी निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा.
DRM अखिलेश मिश्रा ने विधायक सिन्हा को आश्वासन दिया कि दोनों पुलों के विषय में तकनीकी जांच कर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी और रेलवे आवश्यक कदम उठाते हुए तेज गति से अंडरपास निर्माण कार्य कराया जायेगा.
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि,
“धनबाद की जनता की सुविधा और सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। गया पुल का चौड़ीकरण और बरमसिया पुल की मरम्मत जनता की जरूरत है, न कि केवल एक विकास कार्य। मैंने डी.आर.एम. से आग्रह किया है कि इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हों. इस अवसर पे रेलवे के कई आला अधिकारी उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

